पापा बनने वाले हैं कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी!

रिपोर्ट: शंखनाद न्यूज़

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। क्रिकेट के पिच से अलग धोनी नई उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार क्रिकेट कप्तान धोनी जल्द ही पापा बनने वाले हैं। अंग्रेजी अख़बार द इकॉनमिक टाइम्स ने सबसे पहले ये ख़बर छापी है। क्रिकेट खिलाड़ियों के करीबी सूत्र के हवाले से दी जानकारी के अनुसार यह जानकारी उसे टीम इंडिया के एक करीबी सूत्र ने दी है। जानकारी देने वाला के खिलाड़ियों से करीबी संबंध हैं और कई खिलाड़ियों का मार्केटिंग एजेंट भी है। खबर के अनुसार, साक्षी की प्रेगनेंसी का यह चौथा महीना है। खबर के अनुसार अगले साल धोनी के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। वैसे कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि धोनी इस साल के अंत तक पिता बन सकते हैं पर अखबार ने इन दावों को गलत बताया है। इससे पहले भी कई बार मीडिया में इस तरह की अफवाह आई थी कि धोनी पिता बनने वाले हैं। पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा था कि प्रैक्टिस तो कब से कर रहे हैं, सक्सेसफुल डिलिवरी का इंतजार है। धोनी और साक्षी की शादी 2010 में हुई थी।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account