49 साल के हुए सलमान, बधाइयों का तांता

रिपोर्ट: साभारः

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शनिवार को 49 साल के हो गए। प्रीती जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नाडीज सहित हिन्दी सिने जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। बताया जाता है कि सलमान ने शुक्रवार रात को पन्वेल स्थित अपने फॉर्महाउस पर हिन्दी सिने जगत के कुछ जाने-माने चेहरों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिनमें फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल रहे। उन्होंने अपने जन्मदिन के केक की एक फोटो शनिवार सुबह ट्विटर पर साझा की, जिस पर ‘हैपी बर्थडे भाई’ लिखा है। फिल्मी हस्तियों ने इस ‘दबंग’ स्टार को ट्विटर पर भी बधाई दी। प्रीती : सलमान आपको जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारार प्यार, सफलता, अच्छा स्वास्थ्य दे। सोनाक्षी : जन्मदिन की बधाई सलमान। आप बेहतरीन हैं। जैकलीन : यह सभी के लिए सुखद दिन है। जन्मदिन की बधाई सलमान। बिपाशा बसु : सलमान को जन्मदिन की बधाई। आपको ढेर सारा प्यार और खुशहाली मिले। निखिल द्विवेदी : आपको जन्मदिन की बधाई सलमान। आप सबसे अलग हैं। सोफी चौधरी : सदाबहार सलमान को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account