निषाद समाज से हरि सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाये सरकार: ऋषिकेश कश्यप

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से माँग किया कि निषाद समाज के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री, हरि सहनी को राज्य सरकार पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बनाये। वर्तमान में वीआईपी नेता मुकेश सहनी को हरि सहनी के नेतृत्व में बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ ने धूल चटाने का काम किया है।

मालूम हो कि अभी हाल में महागठबंधन ने मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ा था। हरि सहनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, हरि सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने से विभागीय परियोजनाओं को गति देने में काफी मदद मिलेगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग से हरि सहनी लंबे समय से जुड़े हुए है। मछुआरों को राजनीति के मुख्य धारा में लाने में हरि सहनी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मछुआरों को उम्मीद है कि हरि सहनी को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने से उनके अधिकारों की रक्षा करने में काफी मदद मिलेगी। वर्तमान में मछुआ समाज ने बढ चढकर एनडीए को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाते हुए मुकेश सहनी को जीरो पर आउट करने का काम किया है। ऐसे परिस्थिति में राज्य के मछुआरे हरि सहनी को उप मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। 

ज्ञात हो कि निषाद समाज शुरू से ही भाजपा का समर्थक रहा है और इस पार्टी में ही अपना भविष्य देखता रहा है। ऐसे में पार्टी की भी जिम्मेदारी बनती है कि निषाद समाज के हितों का ख्याल रखे ताकि संघ पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके।

इस बैठक में निदेशकगण् शिवनंदन प्रसाद, अरूण सहनी, मदन कुमार, सुनिल कुमार चौधरी, सिमरन, प्रमोद कुमार रजक, गोपी कुमार, रवि राज, मोनव्वर अली, रानी देवी उपस्थित थे।              

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account