साक्षी की टिप्पणी से भाजपा ने खुद को किया अलग

रिपोर्ट: साभारः

भाजपा ने अपने सांसद साक्षी महाराज की उस टिप्पणी से खुद को अलग किया, जिसमें उन्होंने हिन्दू महिलाओं से कहा है कि उन्हें कम से कम चार-चार बच्चों पैदा करने चाहिए। पार्टी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को इस तरह की टिप्पणियां करने से बचना चाहिए। भाजपा के सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि साक्षी महाराज की टिप्पणी व्यक्तिगत हैं और उसका पार्टी से कुछ लेना-देना नहीं है। विपक्षी दलों ने भाजपा सांसद की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणियां नहीं करें। साक्षी महाराज ने कल मेरठ में एक धार्मिक सभा में कहा था, हमने हम दो हमारा एक का नारा स्वीकार किया। तब भी इन देशद्रोहियों को संतोष नहीं हुआ है। उन्होंने एक और नारा दे दिया हम दो और हमाऱे। इसीलिए मैं हिंदू महिलाओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे कम से कम चार बच्चों को जन्म दें। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर विवाद खड़ा कर दिया था और इसके लिए उन्हें संसद में माफी मांगनी पड़ी थी।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account