मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर जगह भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती : DGP

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर 14 नवम्बर को होनेवाले मतगणना से पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर सख्त निर्देश दिये हैं| असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा| किसी भी तरह की हिंसा, तोड़फोड़ या उकसावे की कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

राज्य के पुलिस पुलिस मुख्यालय द्वारा मतगणना के दौरान सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं| पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है| प्रत्येक केंद्र की CCTV कैमरों से निगरानी होगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके| डीजीपी ने बताया कि मुख्यालय से सभी जिलों के एसपी को निर्देश भेज दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए| मतगणना केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटने पर कार्रवाई होगी| अगर कोई व्यक्ति उकसावे या अफवाह के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर FIR दर्ज कर BNS की कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी| विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी| सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से अपील करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि परिणाम आने के बाद कानून-व्यवस्था का सम्मान करें और किसी तरह की भीड़भाड़ या हुड़दंग से बचें|

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account