मुझे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना पसंद है : अर्जुन

रिपोर्ट: साभारः

बॉलीवुड के अभिनेता और बोनी कपूर के पुत्र अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना पसंद है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर की फिल्म 'तेवर' प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में अर्जुन ने कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभायी है। अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद है। अर्जुन का कहना है कि कोई किरदार जो मेरे व्यक्तित्व से अलग होता है। वह करना मुझे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा कोई ऐसा किरदार जो मेरे अपने व्यक्तित्व से अलग है वो मुझे आकर्षित करता है। अपने व्यक्तित्व जैसी ही भूमिकाएं निभाना उबाऊ है और कैमरे के सामने सिर्फ अपने जैसा किरदार निभाते रहना एक सीमा के बाद आसान नहीं रहता। दर्शक मुझे इस तरह देख कर उब जाएंगे क्योंकि मुझे लगता है कि मुझे देखना उतना रोमांचक नहीं है। अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं नई भूमिकाओं, नई दुनिया और तथ्यों से जुड़ना चाहता हूं। मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं किया है।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account