मुख्यमंत्री ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, 84 जनसभाएं कर जनता को किया गोलबंद

रिपोर्ट: SNEHA

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन0डी0ए0) के प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धुआँधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को करारा जबाब दिया है| अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य के हर हिस्से में जाकर मुख्यमंत्री ने बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार करने के लिए पुनः एन0डी0ए0 को बढ़-चढ़कर वोट करने का लोगों से आह्वान किया| बढ़ती उम्र और शारीरिक सक्रियता को लेकर सवाल खड़ा करनेवाले विरोधियों को मुख्यमंत्री ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बिहार के सभी 38 जिलों के 84 विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों के अलावा रोड शो कर मतदाताओं को एन0डी0ए0 के समर्थन में गोलबंद किया| प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार अपने चुनाव प्रचार में डटे रहे और मतदाताओं से एन0डी0ए0 उम्मीदवारों के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करके भारी मतों से उन्हे विजयी बनाने की अपील की|

मुख्यमंत्री ने अपने 84 चुनावी जनसभाओं में से 11 सभाएं सड़क मार्ग से की जिसमें लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की सड़क यात्रा कर सभी 243 विधासभा क्षेत्रों में से 8 विधानसभा क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया| वही हेलीकाप्टर के माध्यम से 73 चुनावी जनसभाओं में शामिल हुए| बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दो चरणों में होनेवाले मतदान के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे| इसके मद्देनजर चुनावी अखाड़े में एन0डी0ए0 के पहलवानों का पलड़ा भारी करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन औसतन तीन से ज्यादा जनसभाएं की जिसमें हर धर्म, समुदाय से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई|

बिहार के शिल्पकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार राज्य को और आगे बढ़ाने, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, प्रति व्यक्ति आय में इजाफा करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के प्रति संकल्पित हैं| बिना थके, बिना रुके मुख्यमंत्री ने करीब 24 दिनों के अपने चुनाव प्रचार अभियान में 84 जनसभाएं कर बिहार के लोगों से राज्य की तरक्की एवं बेहतरी के लिए पुनः उनका समर्थन मांगा| दीपावली और छठ महापर्व को छोड़ दिया जाये तो मुख्यमंत्री ने वायुमार्ग तथा सड़क मार्ग से बिहार का दौरा कर जनता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते रहें| खराब मौसम और भारी वर्षापात को दरकिनार कर दृढ़निश्चयी और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहनेवाले मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से भी लंबी यात्राएं कर जनता के बीच अपनी उपस्थित दर्ज कराते रहें| दृढ़ निश्चय, बुलंद इरादे, सुशासन और न्याय के साथ विकास कार्य के प्रतीक मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसका परिणाम है कि प्रथम चरण के चुनाव में 6 नवम्बर को रिकॉर्ड वोटिंग हुई है जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है|

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account