related topics

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के काउंट डाउन के बीच जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है| इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बड़ी तस्वीर लगी है , तस्वीर के नीचे लिखा है- दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक टाइगर अभी जिंदा है| यह पोस्टर पूर्व मंत्री रणजीत सिन्हा ने लगवाया है|
गौरतलब है कि मतगणना से पहले विभिन्न एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल में एन0डी0ए0 की सरकार बनने के मिल रहे रुझानों से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं| नीतीश कुमार के समर्थकों द्वारा जेडीयू दफ्तर में पोस्टर लगा कर एक मैसेज देने की कोशिश की गई है कि अभी नीतीश कुमार का प्रभाव बिहार की राजनीति में अन्य नेताओं की अपेक्षा सबसे ज्यादा है|