
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय होने पर पटना एयरपोर्ट आगमन पर बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा यह विजय एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता का परिणाम है, एनडीए गठबंधन नहीं बल्कि एक पार्टी बनकर चुनाव लड़ी। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े एवं चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का कुशल प्रबंधन व एनडीए समन्वय इस प्रचंड विजय में अहम योगदान रहा।
सांसद विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि विशेष रूप से मगध व शाहाबाद की जनता का हृदय से आभार, जिन्होंने बड़ी संख्या में मतदान कर एनडीए पर अपना भरोसा जताया और शानदार जीत सुनिश्चित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डबल इंजन की सरकार अब आगे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में औद्योगिकीकरण के क्षेत्र में विकास करेगा।