नयी एनडीए सरकार में और तीव्र होगी विकास की गति : नंदकिशोर

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने एनडीए की नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन।
         श्री यादव ने आज यहां कहा कि बिहारवासियों के लिए आज गौरव का दिन है। बिहार में न सिर्फ नयी सरकार का गठन हुआ है, बल्कि विकास की नयी गति का आगाज हुआ है। नयी सरकार विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह विकास हर क्षेत्र और हर तबके के लिए खास होगा। आज विकास की क्षितिज में सूर्य की नयी किरणें प्रस्फुटित हुई है, जिसमें की कुछ ज्यादा ऊर्जा और उजास है। इस नयी ऊर्जा और उजास से बिहार का कोना-कोना रोशन होगा।
      श्री यादव ने कहा कि एनडीए के पांच पांडव सुशासन की नींव को और मजबूत करेंगे। सुशासन की नींव इतनी मजबूत होगी कि कोई आंधी और तूफान उसे हिला नहीं सकेगा। पांचों पाण्डव प्रदेश में न्याय और धर्म की जड़ें मजबूत करेंगे। अपने सुशासन और विकास की तीव्र रफ्तार के लिए बिहार न सिर्फ देश में, बल्कि सात समंदर पार भी जाना जाएगा। आज बिहार ने अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और मजबूत कदम रखा है। सुशासन की सरकार बरकरार रखने के लिए प्रदेश की जनता को आभार। बहुत-बहुत बधाई। अभिनंदन।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account