आशीर्वाद, मन्नत और जलसा, जानें स्टार्स ने किससे खरीदे थे ये बंगले

रिपोर्ट: साभारः

हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की आज 72वीं जयंती है। अपने दौर में के वो सबसे बड़े सितारे थे। हालांकि, जिस स्टारडम ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाया था, वो मुंबई में राजेश खन्ना 'आशीर्वाद' में रहते थे। उनकी मौत के कुछ साल बाद उनका बंगला ‘आशीर्वाद’ भी बिक गया। इसी साल ये बंगला करीब 90 करोड़ रुपए में बिका है, जिसे मुंबई के बिजनेसमैन और ऑलकार्गो लोजिस्टिक्स कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन शशि किरण शेट्टी ने खरीदा।अंत समय तक उनके साथ नहीं रहा। जीवन के अंतिम समय में वो उतने ही अकेले रहे। राजेंद्र कुमार से खरीदा था आशीर्वाद सुपरस्टार राजेश कुमार ने अभिनेता राजेंद्र कुमार से 1970 में बंगला खरीदा था। काका ने ही इसे आशीर्वाद नाम दिया था। राजेंद्र कुमार के लिए ये बंगला अनलकी था। यहां आने के बाद उनकी कई फिल्में पिट गई थीं, इसीलिए उन्होंने ये बंगला बेचने का मन बनाया था। राजेश खन्ना को ये बंगला 3.5 लाख रुपए में मिला था। राजेश खन्ना के लिए ये बंगला बेहद लकी साबित हुआ था। यहां आने के बाद उनकी लगातार 15 फिल्में हिट रही, जो एक रिकॉर्ड है और इसीलिए उन्हें इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। बिग बी से लेकर शाहरुख खान और सचिन तेंडुलकर के मुंबई में बने आलीशान बंगले बहुत फेमस हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इन स्टार्स ने इन मकानों को किनसे खरीदा था, जिनकी कीमत आज करोड़ों में है।

WhatsApp

Create Account



Log In Your Account