नागालैंड के 57वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: रमेश पाण्डेय

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने आज नागालैंड के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं| 1963 में नगालैंड राज्य की स्थापना की गई थी|

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "राज्य स्थापना दिवस पर नागालैंड के लोगों को बधाई| नागालैंड विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है| उज्जवल, समृद्धशाली और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए इस खूबसूरत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं|"

पीएम मोदी ने ट्वीट कर नागालैंड के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकानाएं देते हुए राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की। यह राज्य अपनी महान संस्कृति के लिए मशहूर है और नागालैंड के लोग दयालु और साहसी होते हैं|

इस बीच मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ट्वीट किया, '1963 में इसी दिन, नागालैंड राज्य भारत के संघ राज्य के 16वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हम गर्व के साथ देखते हैं कि राज्य ने अपने जन्म के बाद से जो शानदार यात्रा की है, वहजारी रह सकती है। हम ताकत से आगे बढ़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि नगालैंड भारत का उत्तर पूर्वी राज्य है| यहां आदिवासी संस्कृति अहम है जिसमें स्थानीय त्योहार और लोक गायन काफी महत्वपूर्ण हैं| म्यांमार की सीमा से लगा नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारत का 16वां राज्य बना| 2012 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 22.8 लाख है|

 


Create Account



Log In Your Account