जनसंखया नियंत्रण कानून बनाना बेहद जरुरी, लव जिहाद से बचें बहन-बेटियां : हिन्दू जागरण मंच

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : राजधानी पटना के ठाकुर प्रसाद भवन में हिन्दू जागरण मंच द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न इलाकों से काफी तादाद में आयें कार्यकर्ता शामिल हुए| सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा के क्रम में जिलों से आये कार्यकर्ताओं को अहम् जिम्मेदारी दी गई साथ ही हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए लव जिहाद, पॉपुलेशन जिहाद के खिलाफ एकजूट होने की भी बात कही गई|

संगठन विस्तार के क्रम में आचार्य सुदर्शन जी महाराज, विनय जी, एनके यादव और रवि रंजन सिंह को हिन्दू जागरण मंच का संरक्षक बनाया गया जबकि गया के सुरेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने| वही बिरेन्द्र सिंह, कमलेश तिवारी, अपूर्व कुमार, रवि सिंह, अभय कुमार, राधेश्याम पाठक को प्रदेश महामंत्री का पदभार सोंपा गया| अंजनी सिंह, सुशांत कुमार, बजरंगी सिंह, विवेक सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है|

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि जिहाद देश के लिए काफी खतरनाक है। एक धर्म विशेष द्वारा जिहाद के विभिन्न रूपों से भारतभूमि को अस्थिर करने हेतु खुला षड्यंत्र चल रहा है| इन साजिशों को नाकाम करने के लिए हमें जन-जागरण करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि जिहाद के खिलाफ हिन्दू समाज को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। पॉपुलेशन जिहाद, लैंड जिहाद, हेल्थ जिहाद और लव जिहाद से देश के आंतरिक सुरक्षा को भारी खतरा है। जिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाये जाने की आवश्यकता है| राजनीतिक नफा-नुकसान को ध्यान में रखते हुए कई सरकारों द्वारा जिहाद को अप्रत्यक्ष रूप से अब तक संरक्षण दिया जाता रहा है जो राष्ट्र के लिए घातक है|

आरएसएस प्रचारक डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में सरकारी स्तर पर जिहाद के विभिन्न रूपों के खिलाफ सख्त कानून बननी चाहिए। अगर जिहाद को वक्त रहते नहीं रोका गया तो देश के सामने एक नई और गंभीर संकट उत्पन्न हो जायेगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद से बहन-बेटियों को सतर्क रहना जरुरी है| लव जिहाद को रोकने के लिए नीतीश कुमार की सरकार सख्त कानून बनाये और पूर्व सरकारों की तरह वोट बैंक के मोह में इसे सरकारी संरक्षण देने की कोशिश ना करें।

मंच पर हिन्दू जागरण मंच दक्षिण बिहार के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार, संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह, संरक्षक रवि रंजन सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थें|


Create Account



Log In Your Account