मोदी का मेक इन इंडिया फेल, हर तरफ तो मेड इन चाइना है: राहुल गांधी

रिपोर्ट: ramesh pandey

नई दिल्ली.राहुल गांधी गुरुवार को साझा विरासत बचाओ सेमिनार में शामिल हुए। इसे शरद यादव ने आयोजित किया है। इस प्रोग्राम में राहुल गांधी ने आरएसएस, मेक इन इंडिया, स्वच्छता अभियान पर हमला बोला। सबसे पहले कहा कि आरएसएस देश के संविधान को बदलना चाहती है। वह देश के हर बड़े ऑर्गनाइजेशन में अपनी विचारधारा के लोगों को बैठा रही है। इसके बाद उन्होंने मोदी के मेक इन इंडिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर तरफ मेड चाइना के प्रॉडक्ट दिख रहे हैं। मेक इन इंडिया कहांं है? राहुल ने और क्या कहा... - राहुल ने कहा - "देश को देखने के दो तरीके हैं। एक व्यक्ति कहता है यह देश मेरा है। दूसरा व्यक्ति देश को देखता है और कहता है मैं इस देश का हूं। यह फर्क है- हममें और आरएसएस में।" - "जब तक इन्हेांने देश पर राज नहीं किया, तब तक हिंदुस्तान के झंडे को सैल्युट नहीं मारा। अब ऐसा कर रहे हैं। अगर आपको देश से कुछ चाहिए तो कहना पड़ेगा यह मेरा है। अगर देश को देना है तो कहना पड़ेगा मैं देश का हूं।" मोदी सरकार ने रोजगार का वादा भी नहीं निभाया - राहुल ने कहा- "सत्ता में आने के लिए कहा था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। किसानों से कहा तुम्हारी पूरी मदद होगी। महिलाओं से कहा पूरी मदद करेंगे। सैनिकों से कहा वन रैंक वन पेंशन देंगे। लेकिन आर्मी वाले जंतर-मंतर पर बैठे रहे। किसान भी यहां बैठे हैं। तमिलनाडु के किसान कब से यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी के सब वादे झूठे निकले।"


Create Account



Log In Your Account