भारत को 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: PM

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

भारत को 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मेजबानी में आयोजित पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कही| उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ - सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ ‘न्यू इंडिया' के निर्माण में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है|

रुसी राष्ट्रपति की उपस्थिति में PM मोदी ने ‘सुदूर पूर्व में कार्य करो' की नीति का खुलासा किया| इसके तहत रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के साथ गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा| उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर भारत को गर्व है| आइये, हम भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएं| भारत ने गुरुवार को रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए एक अरब डॉलर की कर्ज सुविधा देने की घोषणा की|

इस अवसर पर रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रूस एक संयुक्त जलपोत निर्माण उद्यम शुरू करने की संभावनायें तलाश रहे हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार को लेकर व्यापक बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि कल हमने आपस में बातचीत की है| हम एक संयुक्त उद्यम शुरू करने की संभावनाओं को देख रहे हैं. हो सकता है कुछ जलपोत हमारे द्वारा बनाये जाएं.

 


Create Account



Log In Your Account