आयकर विभाग ने राजद को भेजा नोटिस, बताना होगा रैली में कितना किया खर्च

रिपोर्ट: ramesh pandey

पटना.लालू प्रसाद यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ आज रांची सीबीआई कोर्ट में हाजिर हुए तो दूसरी तरह आयकर विभाग ने एक और नया नोटिस राजद को भेज दिया। आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में हुए खर्च का ब्यौरा मांगा है। राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद हैं।कितना हुआ खर्च... - नोटिस में पूछा गया है कि कितने पैसे खर्च हुए और यह पैसा कहां से आए। - लोगों के खाने से लेकर वीवीआईपी नेताओं के रुकने का खर्च भी बताना होगा। - 27 अगस्त को पटना में राजद की ओर से रैली बुलाई गई थी। रैली में लाखों लोगों के शामिल होने का लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने दावा किया था। रैली में लालू ने कहा था - लालू ने कहा था कि मैं नीतीश कुमार को सीएम बनाना नहीं चाहता था। मैं इनका स्वभाव जानता था। मुलायम सिंह ने कहा कि महागठबंधन का नेता बना दीजिए तो मैं तैयार हुआ, लेकिन उनसे कहा कि इस बात की घोषणा आप ही करें। नीतीश मेरे घर आए थे। पत्नी और बेटों के सामने कहा कि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं। अंतिम बार के लिए सीएम बना दीजिए। भविष्य तो इन बच्चों का है। - सरकार में तेजस्वी अच्छा काम कर रहे थे। उन्होंने कई सड़क और पुल बनवाया। इससे नीतीश कुमार को जलन होने लगी थी। - नीतीश जब भी बीमार पड़ें, समझ लीजिए कुछ करने वाले हैं। राजगीर चले गए थे, स्वास्थ्य लाभ करने। यहां पटना में मेरे घर पर सीबीआई रेड हो गई। बिना राज्य सरकार को बताए सीबीआई रेड नहीं मार सकती। - नीतीश कुमार गजब के पलटूराम हैं। वह नरेंद्र मोदी व अमित शाह से मिलकर खेल कर रहे हैं। मेरी संपत्ति की बात करते हैं। अरे मेरे पास जो संपत्ति है, वह पब्लिक डोमेन में है। जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। रैली में शामिल हुई थी 20 पार्टियां - आरजेडी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत करीब 20 पार्टियां शामिल हुईं थी। - ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, गुलाम नबी आजाद, शरद यादव, तारिक अनवर, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, चौधरी जयंत सिंह, सुधाकर रेड्डी, और डी राजा समेत कई नेता शामिल हुए थे।


Create Account



Log In Your Account