मोदी सरकार की नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद किया: राहुल गांधी

रिपोर्ट: ramesh pandey

अहमदाबाद.राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैम्पेन की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी वर्कर्स से संवाद करते वक्त उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया। ये छोटे किसानों पर भी आक्रमण के समान था। उनको दबाने की कोशिश थी। छोटे व्यापारी को सबसे ज्यादा चोट लगी। लाखों लोगों का रोजगार छिना। जीडीपी कम हुई। और क्या आरोप लगाए राहुल ने.. - राहुल ने कहा- "जीएसटी कांग्रेस की सोच थी। एनडीए के जीएसटी और कांग्रेस के जीएसटी में बहुत फर्क है। छोटे व्यापारी के पास 15 या 20 अकाउंटेंट नहीं होते। बड़ी कंपनियों के पास होते हैं। हमने कहा था, हिंदुस्तान में बहुत सारे टैक्स हैं। इन सब को जीएसटी में डालिए। हमने कहा था 28 फीसदी जीएसटी होनी ही नहीं चाहिए। हमने इसे 18 फीसदी की बात कही थी। इसे भी धीरे से करने को कहा था। सरकार को ड्रामा करना था। रात 12 बजे किया। गुजरात के छोटे व्यापारी को झटका दिया। मोदी जी स्वच्छता और गंगा की बात करते हैं, लेकिन देश के सामने बड़ा मुद्दा रोजगार है।" कहां है मेक इन इंडिया? - राहुल ने कहा- " सवाल है कि हिंदुस्तान के करोड़ों युवाओं को रोजगार कैसे दिया जाए। कॉम्पिटीशन किससे है? कपड़े से लेकर जूते तक जहां भी देखिए मेड इन चाइना नजर आता है। दुनिया पूछ रही है कि क्या हिंदुस्तान चाइना से कॉम्पिटीशन कर सकता है। वहां डेमोक्रेसी नहीं, सेना है। वहां के लोग डर से काम करते हैं। उनका मुकाबला हिंदुस्तान के छोटे व्यापारी कैसे कर सकते हैं।" मोदीजी ने 60 हजार करोड़ एक कंपनी को दिए - राहुल ने कहा- "60 हजार करोड़ एक कंपनी को दिए। लोन दिया। अगर वो ही 60 हजार करोड़ गुजरात के छोटे बिजनेसेस को दिया गया होता, तो कितना फायदा होता? गुजरात की ताकत को समझने की जरूरत है। लेकिन उनकी मदद नहीं की जाती। कुछ दिन पहले मैंने देखा। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बांग्लादेश जा रही है।" मोदी सिर्फ 50 कारोबारियों के लिए काम करते हैं - राहुल ने कहा- "मोदी 50 कारोबारियों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। क्या इससे गुजरात के युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। कांग्रेस छोटे और मध्यम बिजनेस पर फोकस करेगी। किसी ने एक दिन पूछा कि कांग्रेस का मतलब क्या होता है। मैंने कहा- हिंदुस्तान में जिसको दर्द हो रहा है, उसके पास जाकर उनका दर्द पूछना। यहां गरीब और आदिवासियों को दर्द हो रहा है। हीरा काटने वाले और पाटीदारों को दर्द हो रहा है। मैं ये नहीं कह रहा बड़े कारोबारियों को हक नहीं मिलना चाहिए। लेकिन उनको पूरी जगह नहीं दी जा सकती।" - राहुल ने कहा- कांग्रेस को पाटीदार समाज की चिंता है। हम उनके लिए काम करना चाहते हैं। - "मोदीजी ने 36 हजार करोड़ का लोन और टोटल 60 हजार करोड़, गुजरात के किसानों के कर्ज से दोगुना ज्यादा पैसा टाटा को नैनो बनाने के लिए दिया।" लोगों को डराया जा रहा है - राहुल ने कहा, "मीडिया को किसान और छोटे व्यापारी नहीं चलाते, उसको मोदीजी के 2-4 दोस्त चलाते हैं। मीडिया में ऐसे भी लोग हैं जो मोदीजी के खिलाफ लिखना चाहते हैं, पर तानाशाही के समय उन्हें डराया जाता है, पीटा जाता है।" - "जो हमारा कार्यकर्ता जमीन पर कांग्रेस और बीजेपी से लड़ता है, उसे हम टिकट दिलवाएंगे। अगर किसी ने कांग्रेस के अंदर से कांग्रेस पार्टी को हटाने का काम किया तो हम उसे पार्टी में जगह नहीं देंगे।" कांग्रेस ने राजस्थान में 125 प्लस का टारगेट बनाया - कांग्रेस ने आगामी विधानसभा में 125 प्लस का टारगेट रखा है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा में मिली एक सीट पर जीत से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है। - चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी चुनाव से पहले 8 बार गुजरात आएंगे। 22 सितंबर को राहुल गांधी देवभूमि द्वारका से यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे चार अलग-अलग पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। इनमंध बीजेपी से नाराज चल रहे पाटीदार, ओबीसी और दलित समाज को जोड़ने पर चर्चा होगी। - बता दें कि गुजरात असेंबली में कुल 180 सीट हैं।


Create Account



Log In Your Account