राजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने किया झंडोतोलन

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : 73 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने झंडोतोलन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी| पटना के बोरिंग रोड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पार्टी के कई नेता, कार्यकर्त्ता एवं पार्टी समर्थकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी| झंडोतोलन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की|

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हमलोग 73 वां स्वाधीनता दिवस मना रहे है| इस स्वाधीनता को पाने के लिए अनेक लोगों ने अपनी कुर्बानी दी| जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किये जाने का जिक्र करते हुए उपेन्द्र सहनी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की| सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि हम अखंड भारत की बात लगातार करते रहे रहे हैं| लेकिन आजादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जम्मू कश्मीर अलग विधान, अलग निशान और अलग संविधान के तहत चलता रहा जो इस राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद अब सम्पूर्ण देश में एक विधान, एक निशान और एक संविधान होगा| यह काफी प्रशंसनीय है| इससे कश्मीर घाटी में न सिर्फ अमन चैन कायम होगा बल्कि दशकों से उपेक्षित वहां की जनता तक अब विकास की रौशनी पहुंचेगी| उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए सात दशक से अधिक समय गुजर गया| लेकिन अगर हम अखंड भारत की बात करते है तो हमारे राष्ट्र को असली आजादी अब हासिल हुई है| उन्होंने कहा कि हम 73 वां स्वाधीनता दिवस को सेलिब्रेट जरुर कर रहे हैं| लेकिन सही मायने में अखंड भारत का यह पहला स्वाधीनता दिवस है जिसके लिए हमारे महापुरुषों ने सपना देखा था|


Create Account



Log In Your Account