आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में केक काट कर पार्टी के संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तौर पर मनाया। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहू ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 51वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। साहू ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सभी गरीब, मजदुर, कमजोर व बेजुबानों की आवाज हैं। अपने दूरदर्शी सोच एवं विकास कार्यों के जरिये जिन्होंने भटकाव की राजनीति एवं जनता का राजनीतिज्ञों के प्रति टूटते विश्वास पर विराम लगाकर एक नई क्रांति व नई राजनीति का अलख जगाया है|  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की ‘होम डीलीवरी सिस्टम’ (लोकतंत्र में जनता मालिक) की सफल शुरुआत कर एक अद्वितीय मिशाल पेश किया है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने देश मे एक ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है। प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव ने कहा कि आम जनता को सस्ती बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के बाबजूद दिल्ली हिंदुस्तान का पहला राज्य बना जो "लाभ का बजट" पेश किया है।  यह लाभ का बजट पूरे दुनिया का एक ऐतिहासिक कदम है।

मौके पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश, युवा नेता विक्रम शाह, अरविंद कुमार, रंजीत कृष्णा, दिनेश कुमार देव, लव कुश,संजीव कुमार, किसान नेता रहिश यादव, अरविंद पंकज, कार्यालय प्रभारी कृष्णा मुरारी गुप्ता ने भी समारोह को संबोधित किया। जन्म दिवस समारोह की अध्यक्षता पटना जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव के द्वारा की गई।

      

 


Create Account



Log In Your Account