जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित जन जागरूकता रथ को CM नीतीश ने किया रवाना

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के संबंध में लघु जल संसाधन विभाग की योजनाओं से संबंधित जागरूकता हेतु ऑडियो-विडियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इसके माध्यम से बिहार भू-जल विकास मिशन के अंतर्गत जल संचयन के तरीके और बचाव के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी जायेगी| कम वर्षा होने पर भू-जल ही एकमात्र सहारा है, अतः लोगों को वर्षा जल को इकट्ठा करना होगा| सोख्तों का निर्माण एवं रख-रखाव, उत्तम बीज, जैविक खाद का प्रयोग, सूक्षम सिंचाई का उपयोग, तालाब जल संरक्षण एवं सफाई, खेतों की मेड़बंदी आदि विभिन्न जानकारियों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा| 

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के सामने आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सुभाष शर्मा, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के०के० पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी  कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे|


Create Account



Log In Your Account