पूर्व सांसद आर के सिन्हा के सौजन्य से सैकड़ो गरीबो को बांटे गए कम्बल

रिपोर्ट: शिलनिधि

आरा : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कम्बल का वितरण सोमवार को रामानन्दी यज्ञानन्द लाल सरस्वती शिशु मंदिर बहियारा के प्रांगण में हुआ। बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक सतीश राजू और भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने संयुक्त रूप से सैकड़ो गरीब महिलाओ,वृद्धो और  असहाय पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया।कम्बल वितरण को लेकर बहियारा स्थित पूर्व सांसद के आवास सह विद्यालय परिसर में  सैकड़ो  गरीबो की भारी भीड़ रही।
कम्बल वितरण समारोह के अवसर पर गरीबो को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबो की सेवा से बढ़कर  कोई सेवा नही है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा द्वारा प्रति वर्ष जाड़े में गरीबो के बीच हजारो हजार लोगों के बीच कम्बल का वितरण कराकर वास्तव में सेवा की मिशाल कायम की जाती है। ऐसा कार्य ही जनसेवा का बड़ा माध्यम है और गरीबो की सेवा कर वे मानवता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा महामानव हैं और गर्व है कि भोजपुर में ऐसा महामानव निस्वार्थ सेवा भावना  को लेकर कार्य करते हैं।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में विमलेश कुमार सिंह,डॉ. संदीप कुमार, धनोज कुमार सिंह,रिंकू सिन्हा,रामायण सिंह,सतीश राजू ,धर्मेंद्र पाण्डेय ,कुशेश्वर सिंह सहित कई लोग शामिल थे।


Create Account



Log In Your Account