बरौनी खाद कारखाना का नाम बदलकर "डॉ०श्रीकृष्ण सिंह बरौनी खाद कारखाना" किया जाए: विवेक ठाकुर

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना : भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर बिहार के बेगूसराय स्थित बरौनी खाद कारखाना का नाम बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'बिहार केसरी' डॉ०श्रीकृष्ण सिंह जी के नाम पर करने के सम्बंध में आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कहा यह खाद कारखाना श्रीबाबू के प्रयास से बना था। जनमानस की भावनाओं एवं श्रीबाबू के सम्मान में इस कारखाने का नामकरण "डॉ०श्रीकृष्ण सिंह बरौनी खाद कारखाना" रखा जाये।

 


Create Account



Log In Your Account