जेडीयू ने डॉ. चंद्रभूषण राय को बक्सर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी किया मनोनीत

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : बिहार राज्य भोजपुरी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, कर्मठ जदयू नेता और वर्ष 1994 से अनवरत नीतीश कुमार के संघर्ष के साथी रहे डॉ. चंद्रभूषण राय को बक्सर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है| छात्र जीवन से ही डॉ. चंद्रभूषण राय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय एवं संघर्षशील रहे हैं| वर्ष 1989 में पटना विश्वविद्यालय अधीन बीएन कॉलेज में वे छात्र संघ के महासचिव थे और उसके अगले ही वर्ष 1994 में जनता दल (जार्ज) में शामिल हो गये। इसके पश्चात वर्ष 2004 में जनता दल यूनाइटेड छात्र विंग के प्रथम अध्यक्ष बने और साल 2005 में उन्होंने 'अतिवाद एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' विषय पर पीएचडी किया। राजनीति शास्त्र के अलावा उन्होंने एलएसडब्ल्यू विषय में भी एमएम की डिग्री हासिल की है। वे पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं।

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है| इस कड़ी में पहले जहाँ उन्होंने आधे से अधिक जिलाध्यक्षों का बदलाव किया, वही अब जेडीयू की तरफ से बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में से 39 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के मनोनयन की फेहरिस्त सार्वजनिक कर दिया गया है|

बक्सर - चंद्रभूषण राय  

पूर्वी चम्पारण – अशोक ओझा

बाल्मीकिनगर - दीपक पटेल  

पश्चिम चम्पारण – राजकिशोर ठाकुर

शिवहर – विनय कुशवाहा

सीतामढ़ी – विपिन कुमार सिंह  

मधुबनी – शिवनंदन सिंह

झंझारपुर – अजीत चौधरी

सुपौल – मोहीउद्दीन  राईन

अररिया – अविनाश कुमार

किशनगंज – पवन मिश्रा

कटिहार – जीतेंद्र यादव

पूर्णिया – प्रह्लाद सरकार

मधेपुरा – अमर कुमार चौधरी उर्फ़ भगवान चौधरी  

दरभंगा – विमल कुमार ‘जितेन्द्र’

मुजफ्फरपुर – सत्य प्रकाश यादव

वैशाली – प्रदीप सिंह

गोपालगंज (सुरक्षित) – चन्द्रकेतु सिंह

सीवान – रामनारायण पटेल उर्फ़ मुन्ना पटेल

महाराजगंज – नंदकिशोर सिंह

सारण अरविन्द राय

हाजीपुर (सुरक्षित) – दुर्गेश राय

उजियारपुर – सुनील भारती

समस्तीपुर (सुरक्षित) – रॉबिन कुमार सिंह

बेगुसराय – अंजनी कुमार सिंह

खगड़िया – रामविनय सिंह

भागलपुर – चन्दन पटेल

बांका – शान्तनु सिंह

नालंदा – सत्येन्द्र कुशवाहा

पटना साहिब – अमर कुमार सिन्हा

पाटलिपुत्रा – मनीष यादव

 आरा – सुरेन्द्र चौधरी

सासाराम (सुरक्षित) – प्रभात रंजन सिंह उर्फ़ दीपक सिंह

काराकाट – जीतेंद्र पटेल

जहानाबाद – भगीरथ कुशवाहा

औरंगाबाद – डॉ. निर्मल कुमार सिंह

गया (सुरक्षित) – मुकेश विद्यार्थी

नवादा – अजय पटेल

जमुई (सुरक्षित) – जीवनलाल चंद्रवंशी\

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की नियुक्ति अभी शेष है।

 

 

 

 

 


Create Account



Log In Your Account