भारत सरकार डिजिटल इंडिया टॉय फेयर का पहली बार कर रही है आयोजन

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

भारत सरकार पहली बार डिजिटल इंडिया टॉय फेयर का आयोजन कर रही है। यह वर्चुअल मेला है जिसमें देशभर के 1200 से ज्यादा खिलौना निर्माताओं के खिलौनों को देखने और उन्हें खरीदने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह वेबिनार और पैनल चर्चा जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और खिलौना उद्योग के विभिन्न हितधारकों के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा। इसके द्वारा भारत सरकार ने देश में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' का आह्वान किया है।

इंडिया टॉय फेयर 2021 भारतीय खिलौना उद्योग के विकास को प्रेरित करने के उद्देश्य से पॉलिसी मेकरस, पेरेंट्स, खिलौना निर्माताओं, स्टार्टअप, छात्रों, शिक्षकों, कारीगरों आदि को एक मंच पर लाएगा। इसमें विशेष रूप से सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए पहेलियों खेलों के प्रयोग पर जोर दिया जायेगा। यह मेला भारतीय खिलौना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि देश के खिलौना निर्माता दुनिया की जरूरतों को समझें और खुद का अलग स्थान बना सकें।

पंजीकरण सरल, ऑनलाइन और बिल्कुल मुफ्त है। https://theindiatoyfair.in पर पंजीकरण करके 27 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक इंडिया टॉय फेयर 2021 में संम्मिलत हों।


Create Account



Log In Your Account