केरल में पीएम मोदी ने कहा : जो हमें जिताते हैं और जो चूक गए हैं, वो भी हमारे

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

केरल के त्रिशूर में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवायूर प्रेरणा का केंद्र है जहाँ आने का मुझे सौभाग्य मिला है| इसके लिए मैं केरल के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया| उन्होंने कहा कि जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है जिसको लोकसभा चुनाव में देश ने भली-भांति देखा है| मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं जिन्होंने बीजेपी और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया है| उन्होंने कहा कि जो हमें जिताते हैं, वो भी हमारे हैं और जो इस बार हमें जिताने में चूक गए हैं, वो भी हमारे हैं| निपाह वायरस के संकट से निपटने के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं, भारत सरकार इस घड़ी में आपके साथ है|

प्रधानमन्त्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनावी राजनीति के साथ-साथ 365 दिन अपने राजनीतिक चिंतन के आधार पर जन सेवा में जुटे रहते हैं| राजनीति हमलोग सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए करते हैं| उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के महात्म्य को बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत केरल के 7 प्रोजेक्ट लिए गए हैं| गत 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है|  भारत सरकार ने इस बार मछुवारों के लिए अलग मंत्रालय बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है.'

 

 


Create Account



Log In Your Account