श्रीलंकाई राष्ट्रपति और PM मोदी की मुलाकात में पारस्परिक हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-श्रीलंका के पारस्परिक हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर गहन चर्चा की| सिरिसेना ने राष्ट्रपति सचिवालय में मोदी का स्वागत किया जहाँ . पीएम मोदी ने अशोक का पौधा लगाया| पौधे के पास रखी गयी पट्टिका पर ‘अशोक सरका अशोक' उत्कीर्ण है| स्वागत के दौरान बारिश से पीएम मोदी को बचाने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना खुद छाता पकड़े हुए थे| दरअसल, द्वीप देश श्रीलंका में इस वर्ष अप्रैल माह में  ईस्टर के दिन हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले नेन्द्र मोदी पहले विदेशी नेता हैं|

श्रीलंका दौरे पर आये पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व का भारत बदले हुए नजरिये से देख रहा है| नजरिया बदलने, भारत का गौरव बढ़ाने के साथ ही भारत के प्रति दुनिया का सकारात्मक ख्याल तैयार करने में विश्व में रह रहे भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है| उन्होंने कहा कि भारत में हुए इस बार के लोकसभा चुनाव में पहली बार इस चुनाव में पहली बार महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया है| आज दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है और उसके क्रेडिट का एक बड़ा हिस्सा भारतीय प्रवासियों को जाता है| मैं जहां भी जाता हूं, भारतीय प्रवासी की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में बताया जाता है| अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मिले और लोगों से तसवीरें भी लीं|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के आवास राष्ट्रपति भवन परिसर में सदाबहार अशोक का पौधा लगाया| बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार शपथ लेने के बाद पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को श्रीलंका पहुंचे मोदी ‘पड़ोसी प्रथम' की अपनी नीति पर चलते नजर आ रहे हैं| राष्ट्रपति सिरिसेना ने अपने कैबिनेट सहयोगियों का भी परिचय प्रधानमंत्री मोदी से कराया| इससे पहले राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया|

 


Create Account



Log In Your Account