अंतरिम बजट में दिखी महिला सशक्तीकरण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता : नंदकिशोर

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री  नंदकिशोर यादव ने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के कार्यकाल में देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया है।
           श्री यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंतरिम बजट में एक बार फिर महिला सशक्तीकरण के प्रति मोदी सरकार का संकल्प दिखा है। मोदी  सरकार का लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। अब तक भारत सरकार द्वारा एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें खुद का व्यापार शुरू करने के लिए तैयार किया जाता है।
         श्री यादव ने कहा कि लगभग 9 करोड़ महिलाएं अब तक इस योजना से जुड़ चुकी हैं। वहीं, अंतरिम बजट में देश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और उनकी सहयोगियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ देने की घोषणा की गयी है। इस घोषणा से कुल 10 लाख आशा कार्यकर्ताओं 13 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लगभग 11.5 लाख आंगनवाड़ी सहयोगियों को लाभ मिलेगा।


Create Account



Log In Your Account