युवराज के पिता ने सिखाया क्रिकेट, अब तक नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

रिपोर्ट: ramesh pandey

खेल पेज इंडियन क्रिकेटर मनन वोहरा आज (18 जुलाई) अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे चंडीगढ़ (पंजाब) के रहने वाले हैं और पंजाब की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा वे IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब के भी स्टार प्लेयर हैं। मनन के दादा वायपी सिंह हॉकी के बड़े प्लेयर रहे हैं। लेकिन मनन ने हॉकी के बजाए क्रिकेट में अपना करियर बनाया। हालांकि इसका क्रेडिट भी वे अपना दादाजी को ही देते हैं। ऐसा रहा क्रिकेट करियर... - मनन वोहरा भारत की ओर से अंडर 19 टीम खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाब की अंडर 16, अंडर 19 और अंडर 22 टीम में भी खेला। - इन्हीं की कप्तानी में पंजाब की अंडर-19 टीम ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीती थी। फिलहाल वे IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े हुए हैं। - साल 2013 के IPL सीजन में वे किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े थे और तब से लगातार हर सीजन इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। वे टीम के लिए कई मैच विनिंग इनिंग खेल चुके हैं। - मनन वोहरा अपने क्रिकेट करियर में 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.78 के एवरेज से 1419 रन बना चुके हैं। वहीं 28 लिस्ट A मैचों में वे 24.07 के एवरेज से 650 रन बना चुके हैं। युवराज के पापा ने सिखाया क्रिकेट - इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ही मनन वोहरा ने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। मनन अपनी सक्सेस का क्रेडिट योगराज को भी देते हैं। - क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करने के बाद मनन वोहरा का सिलेक्शन अबतक टीम इंडिया में नहीं हो सका है। जबकि उनके साथ के और उनसे जूनियर कई क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।


Create Account



Log In Your Account