जीरो पॉइंट में फंसे 31रोहिग्या मुसलमान गिरफ्तार, BSF ने पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: सभार

त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने 31 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले चार दिनों से भारत-बांग्लादेश सीमा के बीच जीरो पॉइंट पर फंसे हुए थे। उन्हें अगरतला में आमतली पुलिस को सौंप दिया गया है।दरअसल भारत से भेजे गए 31 रोहिंग्या मुसलमान पिछले शुक्रवार से भारत-बांग्लादेश सीमा के जीरो पॉइंट में फंसे हुए थे। पिछले दो सालों से अवैध रूप से भारत में बसे इन रोहिंग्या मुसलमानों को केंद्र सरकार ने सीमा पर विधिवत बांग्लादेश के जवानों को सौंप दिया था, लेकिन अब वह उन्हें अपने देश की सीमा में लेने से इन्कार कर रहे हैं। इससे यह अवैध आव्रजक दोनों देशों की सीमाओं के बीच त्रिशंकु बनकर रह गए हैं।

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर 'नो मैन्स लैंड' में फंसे 31 रोहिंग्या नागरिकों को खाना और पानी उपलब्ध करा रहा था। बीएसएफ के गोकुलनगर सेक्टर के डीआईडी ब्रजेश कुमार ने कहा था कि यह मानवता के आधार पर किया जा रहा था। इससे पहले बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) ने आरोप लगाया था कि इन 31 रोहिंग्या नागरिकों को बीएसएफ बांग्लादेश भेजने की कोशिश कर रहा है|


Create Account



Log In Your Account