सिद्धू ने BJP छोड़ी, अमित शाह को भेजा इस्तीफा; कहा, पंजाब-पंजाबियत जीतेगी

रिपोर्ट: ramesh pandey

चंडीगढ़. नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी छोड़ दी है। बुधवार को इन्होंने बीजेपी की मेंबरशिप से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। कुछ दिनों पहले सिद्धू ने पंजाब में एक नया फ्रंट आवाज-ए-पंजाब बनाने का एलान किया था। बता दें कि अगले साल पंजाब में असेंबली इलेक्शन होने वाला है। इसमें ये फ्रंट अपनी किस्मत आजमा सकता है। दुखद फैसला बताया... - सिद्धू ने परगट सिंह और बैंस ब्रदर्स- सिमरजीत और बलविंदर सिंह के साथ मिलकर नया फ्रंट बनाने का एलान किया है। - न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिद्धू ने इस्तीफा बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह को भेजा। लिखा- \'मैं बीजेपी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा देता हूं। लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े होने के बाद मेरी पत्नी, बच्चों के लिए यह एक दुखद फैसला है।\' - सिद्ध ने रेजिगनेशन लेटर ट्विटर पर भी पोस्ट किया। इसमें लिखा है कि- \'पार्टी नहीं, पंजाब मेरे लिए पहली प्रॉयोरिटी है। पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी जीतेगा।\' - इससे पहले, सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्य सभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन डेढ़ महीने चली बातचीत के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ। - हालांकि कहा ये जा रहा था कि सिद्धू सीएम कैंडिडेट बनना चाहते थे लेकिन केजरीवाल की पार्टी इसके लिए तैयार नहीं थी। - क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने 52 साल के सिद्धू 2004 से 2014 तक अमृतसर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। फ्रंट के एलान के साथ केजरी पर साधा था निशाना - सिद्धू ने 8 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाज-ए-पंजाब बनाने का एलान किया था। इसके साथ ही इन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला था। - सिद्धू ने कहा था, \'\'भोली सूरत, दिल के खोटे, नाम बड़े और दर्शन छोटे। केजरीवाल भी मुझे डेकोरेटिव पीस बनाकर रखना चाहते थे। लेकिन मेरे सिर पर लिखा है- Note for sale...।\'\' - सिद्धू ने ये भी कहा था कि आवाज-ए-पंजाब अभी पार्टी नहीं है। इसके भविष्य के बारे में 15 दिन में फैसला होगा। 41 सीटों पर असर डाल सकता है फ्रंट - दरसअल, सिद्धू पटियाला के रहने वाले हैं, अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। यहां से 10 साल सांसद रहे हैं। - परगट सिंह जालंधर ईस्ट से विधायक हैं। अकाली दल से सस्पेंड हो चुके हैं। - सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना की आत्म नगर सीट और बलविंदर सिंह बैंस लुधियाना साउथ से निर्दलीय विधायक हैं। - इन चारों जिलों में 41 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर \'आवाज-ए-पंजाब\' फ्रंट असर डाल सकता है।


Create Account



Log In Your Account