दिया और बाती हम' और 'कवच 2' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, एक्ट्रेस ने केजरीवाल से मदद मांगी

रिपोर्ट: जूही तिवारी

 शंख्नाद: 'दिया और बाती हम' और 'कवच 2' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि वे मुंबई में हैं और उनकी मां को दिल्ली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निराश दीपिका ने एक वीडियो मैसेज साझा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। 

एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "मेरी मां कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। मां और पापा दिल्ली में हैं। टेस्ट लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में हो चुका है और उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने मेरे पापा को सिर्फ फोटो खींचने की अनुमति दी।"

उन्होंने आगे लिखा, "उम्मीद है कि संबंधित लोग इसे पढ़ेंगे और मेरी मां को वहां कुछ राहत मिलेगी। हमें आपकी मदद की जरूरत है।" दीपिका ने इसके साथ दिल्ली स्थित अपने घर का पता और पति रोहित गोयल का मोबाइल नंबर साझा किया है।

दीपिका कह रही हैं- यह दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के लिए रिक्वेस्ट मैसेज है। मेरी 59 वर्षीय मां का टेस्ट पॉजिटिव आया है। 5 दिन पहले उनका टेस्ट हुआ था। लेकिन रिजल्ट हमें आज (शुक्रवार) मिला है और वह भी हार्ड कॉपी नहीं है। मेरे पापा को एक फोटो खींचने के लिए कहा गया। उनके पास व्हाट्सऐप भी नहीं है।

हमारे हाथ में रिपोर्ट नहीं है तो हम उन्हें किसी हॉस्पिटल में भी नहीं दिखा सकते। मैं मुंबई में रहती हूं और मेरा छोटा बेटा है। मेरा यहां से ट्रेवल करना बहुत मुश्किल है। कल मेरी बहन अनामिका सिंह फ्लाइट से उनके पास गई है। पर उसको भी पता नहीं था कि मम्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी।

मम्मी को सिर्फ फीवर था और किसी भी चीज का टेस्ट नहीं आ रहा था। इस वजह से डॉक्टर्स के सुझाव के बगैर हमने उनका टेस्ट करवा लिया।  मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करूं? ऐसा लग रहा है, जैसे कि समय का पहिया उलटा चलना शुरू हो गया है। 


Create Account



Log In Your Account