भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

रिपोर्ट: स्नेहा अराध्या

पटना : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर -एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी सुशांत के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। अक्षरा सिंह ने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में अक्षरा सिंह ने कुछ समय सुशांत के पिताजी जी भी बात की। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। अक्षरा ने कहा कि आप नहीं जानते, कोई बेहद अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का दर्द हर कलाकारों को है, जिसने स्ट्रगल से लाइफ में कुछ अचीव किया है। सुशांत की हंसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिंदगी रहते तो किसी की कदर कर लो।


Create Account



Log In Your Account