150 वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने बापू को किया नमन

रिपोर्ट: शिलनिधि

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर ट्वीट कर लिखा है कि महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलन ने इतिहास बदल दिया है| उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के आदर्शों को ही संयुक्त राष्ट्र में आगे बढ़ा रहे हैं| संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी| 150 वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि महात्मा गांधी के आदर्श हमें हर परिस्थिति का सामना अहिंसा से करने की प्रेरणा दे सकते हैं.

संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस दौरान एक तस्वीर भी दिखाई गई है, जिसमें बंदूक की प्रतिमा बनी हुई है| लेकिन बंदूक की नली बंद है जो अहिंसा का संदेश देती है. इसको स्वीडिश कलाकार कार्ल फ्रेडरिक ने डिजाइन किया है| बता दे कि बापू के 150 वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र में ‘गांधी सोलर पैनल’ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की थी जिसे भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र परिसर की छत पर  इन्स्टॉल किया गया है|


Create Account



Log In Your Account