अम्रेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की PM मोदी की प्रशंसा , कहा- भारत के साथ काम करना अच्छी बात

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जैसे देश के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने वाशिंगटन के मॉस्को के साथ चल रहे रिश्तों पर जवाब देते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत, रूस और चीन के साथ काम करना बुरा नहीं बल्कि बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने ये बातें व्हाइट हाउस में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहीं। 

वहीं उत्तर कोरिया पर जारी गतिरोध पर ट्रंप ने कहा कि वह मेरी समस्या नहीं हैं। उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास मजबूत मिलिट्री नहीं थी। उनके पास शक्ति की कमी थी। 

उन्होंने कहा कि बाकी देशों के साथ भी काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा है। हम उत्तर कोरिया मसले पर चीन के साथ काम कर रहे हैं। हम और भी कई देशों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अच्छा काम कर रहे हैं, और कई देशों का सहयोग भी हमें मिल रहा है|

उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से की गई बातचीत को महान बताया। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत सारी अच्छी चीजें चल रही हैं। 


Create Account



Log In Your Account