अमित शाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई-लाईब्रेरी का किया उद्घाटन

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना 12 जुलाई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर नानाजी देशमुख लाईब्रेरी और ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता लाईब्रेरी में उपलब्ध् साहित्य का अध्ययन कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें। इसके साथ ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय पार्टी का 13 वाॅ ऐसा कार्यालय बन गया है जहाँ ई-लाईब्रेरी की सुविधा है।

ई-लाईब्रेरी के संयोजक पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर ने बताया कि ई-लाईब्रेरी के माध्यम से पार्टी की सेंट्रल लाईब्रेरी में उपलब्ध् 5500 पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा बिहार में अबतक जिन महापुरूषों ने प्रवास किया, उनसे जुड़ी जानकारी और चित्रों को जुटाकर उसे आॅनलाईन किया जायेगा। इसके लिए www.bjp.org पर जाकर बिहार का लिंक क्लिक करना होगा। उन्होने बताया कि सभी जिला कार्यालयों पर भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।


लाईब्रेरी उद्घाटन के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्राी सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा सांसद डाॅ0 सी0 पी0 ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्राी  नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्राी शिवनारायण महतो, पूर्व  विधान पार्षद किरण घई, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रदेश मंत्राी अमृृता भूषण राठौर इत्यादि पार्टी के अध्किारी मौजूद थे।



 


Create Account



Log In Your Account