मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के मजार पर की चादरपोशी

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना :  पटना सिटी के मित्तन घाट स्थित सूफी संत हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के 254वें सालाना उर्स के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के मजार पर चादरपोशी कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी|  इस अवसर पर मौजूद मौलाना ने भी बिहार की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए दुआ की|

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ऐसे वक्त पर चादरपोशी के लिए गये जब बिहार के कई हिस्सों में उपद्रव जैसे हालात है| इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूफी संगीत का आनंद उठाया एवं कव्वाली में भी शिरकत किया|

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम रजक, पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद रणवीर नंदन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे|


Create Account



Log In Your Account