कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद में बढ़-चढ़कर शरीक हुए सपा समर्थक

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद में समाजवादी पार्टी समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सपा समर्थकों ने राजधानी पटना के विभिन्न हिस्सों में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की|

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि काँग्रेस के अह्वान पर समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों ने चट्टानी एकता के साथ महंगाई के खिलाफ भारत बंद में एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि यह भारत बंद अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रहा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता पूरे दम-खम से बिहार के सभी जिलों में इस बंद को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई, जिसमे आमलोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भारत बंद को सफल बनाने में आम  गरीब, मजदूर, किसान, दुकानदार, रिक्शा/टांगा/ ठेला चालकों से लेकर हर वर्ग और हर समुदाय का समर्थन मिला, जिससे बंद का व्यापक असर देखा गया| उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का देशवाशियों को दिवास्वप्न दिखाने वाली मोदी सरकार के शासनकाल में सरकार मस्त और जनता त्रस्त है| आज पटना की सड़कों पर विपक्षी एकता में न फूट दिखा न कोई टूट दिखा बल्कि विपक्षी अटूट दिखा। ऐसे में विपक्षी एकता पर सवाल खड़ा करनेवालों को सचेत हो जाना चाहिए क्योकि अब मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है|

भारत बंद में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी श्रीभगवान प्रभाकर, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव श्रीराम सिंह, मुलायम सिंह, युथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर यादव, युवजन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 सीता सरोजनी, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलवास राजभर सहित अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हुए|


Create Account



Log In Your Account