तिरंगा यात्रा निकाल कर विकासशील छात्र मोर्चा ने मनाया आजादी का जश्न 

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना: विकासशील इंसान पार्टी की छात्र इकाई विकासशील छात्र मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयकर गोलंबर से गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा निकल कर आजादी का जश्न मनाया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा नेता संतोष सहनी और छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह कॉलेज ऑफ कॉमर्स छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार बॉक्सर ने किया। इस दौरान विकासशील छात्र मोर्चा के छात्रों ने देशप्रेम के नारे लगाए और तिरंगा लहराते हुए  देश प्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि वीआईपी देश के सम्मान में देश की आजादी तथा एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पूरे विश्व में ज्ञान की रौशनी बिखेरने वाला देश है। इस देश की माटी ने महान विभूतियों को पैदा किया है। यही वजह है कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम इस देश के वासी हैं।  आज जिस आजाद देश में हम हैं, उसके लिए हमारे कई वीरों ने शहादत दी। तब जाकर हमें आजादी मिली और आज हम आजाद हैं। आज तिरंगा यात्रा के जरिये हम संकल्प लेते हैं कि हम इस देश आजादी और संप्रभुता को बरकारर रखने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। यह हमारा देश हमें जान से प्यारा है। 


Create Account



Log In Your Account