नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद, केंद्र ने एडवाइजरी जारी कर राज्यों को दिए निर्देश

रिपोर्ट: इन्द्रमोहन पाण्डेय

नए कृषि कानूनों के विरोध में अपने आंदोलन को तेज करते हुए किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है| विगत कई दिनों से जारी किसान आंदोलन की आड़ में कई विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर है और किसानों के भारत बंद का समर्थन करने का फैसला लिया है| आंदोलनरत किसानों ने कहा है कि मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद रहेगा|

सिंधु बॉर्डर पर किसान नेता निर्भय सिंह धुडिके ने कहा कि हमारा विरोध केवल पंजाब तक सीमित नहीं है| इसके लिए हमारा देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध है| पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रमुख चरणजीत सिंह लोहारा ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चक्का जाम करने का फैसला किया है| परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का फैसला किया है|

किसान संगठनों के मुताबिक 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक भारत बंद होगा| इस दौरान सभी दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे| हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी, लेकिन शादी के कार्यक्रमों को बंद से छूट दी गई है| एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी छूट रहेगी| हालांकि इस दौरान मीडिया के अलावा सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी| दिल्ली के व्यापारियों ने ऐलान किया है कि किसानों के भारत बंद के समर्थन में सभी मंडिया बंद रहेंगी|

 भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि यह सांकेतिक विरोध है और हम कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं| हम आम लोगों के लिए दिक्कत पैदा नहीं करना चाहते हैं| उन्होंने कहा कि शादी, एम्बुलेंस को कोई दिक्कत नहीं आएगी, लोग इमरजेंसी कार्ड दिखाकर जा सकते हैं| वही बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के कई संगठनों ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है|

किसान आंदोलन की आड़ में कई विपक्षी पार्टियां भी अपनी सियासी रोटी सकने में जुटी है| पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में सभा के दौरान ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि कृषि कानून वापस करें वरना अपनी कुर्सी छोड़ दें| वही कांग्रेस के कई सांसदों ने भारत बंद से एक दिन पहले ही जंतर मंतर पर कृषि कानून के खिलाफ धरना दिया| मनीष तिवारी, रवनीत बिट्टू, गुरजीत समेत कई सांसदों ने यहां कृषि कानून वापस लेने की मांग की| किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है| प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे|

भारत बंद के मद्देनजर सोमवार को केंद्र के राज्यों के लिए भारत बंद के दिशा निर्देश जारी किए हैं| इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है| इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना और कोई भी अप्रिय घटना न होने देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया गया है|


 

 


Create Account



Log In Your Account