लोजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री हुए शामिल

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने आज लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शरीक हुए| लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में लोजपा प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान ने टोपी एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया|

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री हारून रसीद,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री विनोद नारायण झा, पर्यटन मंत्री श्री प्रमोद कुमार, गन्ना उद्योग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खुर्शीद आलम उर्फ़ फिरोज अहमद, भवन निमार्ण मंत्री श्री महेश्वर हजारी, ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्री शैलेश कुमार, पंचायती राज मंत्री श्री कपिलदेव कामत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नित्यानंद राय, सांसद श्री महबूब अली कैसर, सांसद श्री चिराग पासवान, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ़ गाँधीजी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेता, अन्य गणमान्य लोग एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे|
 


Create Account



Log In Your Account