सोमनाथ चटर्जी ने सर्वश्रेष्ठ सांसद व लोकसभा के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान कायम की

रिपोर्ट: अनिल कुमार

पटना : बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं प्रदेश महासचिव श्रीभगवान प्रभाकर ने संयुक्त रूप से एक ब्यान जारी कर सोमनाथ चटर्जी उर्फ़ दादा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दादा के निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है जो निकट भविष्य में पूरा नहीं होने वाला है। दादा न केवल सर्वहारा और गरीबों ने नेता रहें बल्कि वे सर्वश्रेष्ठ सांसद लोकसभा के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में पहचान कायम करते हुए  राष्ट्र की सेवा की है| वह चीर स्मणीय रहेगा। दादा से मेरा व्यक्तिगत सम्बन्ध् भी रहा है।
    लोकसभा में वंचितों और शोषितों की आवाज के प्रखर प्रवक्ता के रूप में हमेशा याद किये जाने वाले वाम विचारधरा के प्रबल हिमायती स्वर्गीय चटर्जी को मैं अपनी तरपफ से, अपनी पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उन्हें समाजवादी सलाम करता हूँ।

                                  


Create Account



Log In Your Account