आम आदमी पार्टी ने उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को अपने गिरेबान में झांकने की दी नसीहत

रिपोर्ट: शिलनिधि

पटना : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने अररिया के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा आप पार्टी को वजूद विहीन बताये जाने पर आपत्ति जताया है| गौरतलब है कि अररिया में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे और सहायतार्थ बुलाये गए सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को वजूद विहीन पार्टी का नेता बताकर अररिया के प्रभारी मंत्री ने उन्हें अपनी बात नही रखने दिया| शत्रुध्न साहू ने कहा कि मंत्री का यह ब्यान लोकतंत्र तथा बिहार की जनता को अपमानित करनेवाला है| प्रभारी मंत्री की सोच पर सवाल खड़ा करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी|

शत्रुघ्न साहू ने कहा कि उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव अपने अहंकार में शायद यह भूल गये है कि इसी तरह का बयान वर्ष 2012 में दिल्ली की  तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिया था। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले मंत्री को यह पता होना चाहिए कि आम आदमी पार्टी का संगठन पूरे बिहार में सशक्त और प्रभावी तरीके से काम कर रहा है| बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आम आदमी पार्टी पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है| ऐसे में प्रभारी मंत्री द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि को नही बोलने देना उनकी कुंठा और डर को उजागर करता है। लोकतंत्र में जनता मालिक है जो समय आने पर ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी|

वही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोक-कल्याणकारी सरकार होने का वैश्विक मापदंड स्थापित कर चुकी है| दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा लिए गये निर्णयों एवं किये गये कार्यों की तुलना में 10 फीसदी भी काम किसी सरकार ने नहीं किया है|

बिजेंद्र प्रसाद यादव के ब्यान को हास्यास्पद बताते हुए अंगेश सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वजूदहींन कहना सत्ता के मदहोशी को परिलक्षित करता है| उन्होंने कहा कि जेडीयू से कही ज्यादा विधायक आम आदमी पार्टी के हैं जिसे जनता ने चुनकर भेजा है| चेतावनी भरे लहजे में अंगेश सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव अपना बयान तत्काल वापस लेते हुए आगे इस प्रकार की गलती दुहराने से परहेज करें|  

 


Create Account



Log In Your Account