भ्रष्टाचार की बुनियाद पर टिकी कांग्रेस से जल्द ही मुक्त होगा भारत: ललन यादव

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : आईएनएक्स मीडिया मामले में CBI की गिरफ्त में आये कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. चिदंबरम को असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव ने “करप्शन का किंगपिन” बताया है| कांग्रेस को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बताते हुए ललन यादव ने कहा कि पचास साल से अधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की बुनियाद पर टिकी है जिसकी उत्पति “करप्शन की कोख” से हुई है| उन्होंने कहा कि घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर कांग्रेस पार्टी के नेता देश के खजाने को लुटने का काम किया है| भ्रष्टाचार-रूपी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए देश की जनता अब मन बना चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यह देश कांग्रेस से पूरी तरह मुक्त होगा|

श्री यादव ने कहा कि उत्पति काल से ही कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है जिसके कार्यकाल में घोटालों की श्रृंखला बनती चली गयी|  गांधी-नेहरु परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की चर्चा करते हुए ललन यादव ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है| यही कारण है कि कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के एक-एक कर अब तक अनगिनत मामले उजागर होते चले गये, जिनमे बोफोर्स सौदा, राष्ट्रमंडल खेल, 2-जी स्पेक्ट्रम, महाराष्ट्र की आदर्श सोसाइटी, अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला- 2013, वाड्रा-डीएलएफ़ घोटाला- 2012, नेशनल हेराल्ड केस-2011, बोफ़ोर्स घोटाला– 1990-2014, मारुति घोटाला- 1973, नागरवाला स्कैंडल- 1971, मूंदड़ा स्कैंडल – 1951 जैसे अन्य कई मामले शामिल है|

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया केस में यूपीए सरकार में गृह मंत्री और वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम 30 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में हैं| इसके अलावा अब ईडी भी उन्हें अपनी गिरफ्त में लेने की मांग कर रही है| पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण जांच एजेंसियों का शिकंजा पी. चिदंबरम पर कसता जा रहा है| एजेंसी की तरफ से कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री के लाई डिटेक्टर टेस्ट की अपील की जा सकती है|


Create Account



Log In Your Account