WJAI के निबंधन के साथ ही बिहार से एक नई क्रांति का हुआ सूत्रपात

रिपोर्ट: Ramesh Pandey

पटना : ज्ञान, मोक्ष, त्याग और बलिदान के साथ ही सर्वधर्म समभाव की खुशबू से सराबोर बिहार की मिटटी यूँ तो अनेकों क्रांति की जननी रही है जो समय-समय पर देश को दिशा देने का काम करती रही है| सुचना क्रांति के इस दौर में इस कड़ी में बिहार से एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है जो आनेवाले समय में देश भर के वेब पत्रकारों के अधिकारों के प्रति आवाज मुखर करेगा|

गौरतलब है कि वेब मीडिया से जुड़ा देश का पहला संगठन ‘वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया’ का निबंधन बिहार से हुआ है| देश के इस पहले वेब मीडिया संगठन को निबंधित कराने के लिए कई जुझारू एवं संघर्षशील पत्रकार काफी समय से प्रयासरत रहे जिन्हें अंततः कामयाबी हासिल हुई|   

सुचना तकनीक के इस युग में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वनिस्पत वेब मीडिया काफी कारगर और प्रभावी साबित हो रहा है जिसके माध्यम से लोग अपनी शिकायतों को बिना किसी रुकावट के सरकार तक आसानी से पहुंचा रहे हैं| ऐसे में लगातार बढ़ती इन्टरनेट उपभोक्ताओं के साथ ही स्मार्ट फोन यूजर्स की संख्या ने वेब मीडिया को काफी ताकतवर बना दिया है| ‘वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया’ रजिस्टर्ड होने से बिहार के साथ ही पूरे देश के वेब पत्रकार काफी उत्साहित है|

उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाले लोगों और सबसे ज्यादा मोबाइल उपभोक्ताओं वाला देश बन गया है| और भारत दुनिया का नंबर वन देश बन गया है| वेब मीडिया के जरिये दुनिया के बड़े शहरों से लेकर सुदूर गाँव और कस्बों में घटित होनेवाली हर छोटी-बड़ी घटना वायरल होकर करोड़ों लोगों के साथ ही प्रशासन और सरकार तक पलक झपकते ही पहुंच जाती है|

‘वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि वेब मीडिया से जुड़ा देश का यह पहला संगठन है जिसकी शुरुआत बिहार से हुई है| उन्होंने कहा कि अब तक बिहार से शुरू हुई क्रांति ने हमेशा देश को सही दिशा में करवट लेने को मजबूर किया है| वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया पूरी तत्परता एवं सक्रियता के साथ वेब पत्रकारों के अधिकारों की न सिर्फ लड़ाई लड़ेगा बल्कि जो फर्जी लोग हैं उन्हें चिन्हित कर उनपर कानूनी शिकंजा कसने की दिशा में भी काम करेगा| राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन से जुड़े तमाम साथी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार की दिशा में कदम आगे बढ़ाने का आह्वान किया है|

 

 


Create Account



Log In Your Account