निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिये दिव्यांग छात्रों के अंदर प्रतिस्पर्द्धी भाव को उभारा गया

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : उमंग बाल विकास केंद्र दीघा में पटना मारवाड़ी महिला समिति, रोटरी चाणक्य और राधा रानी ग्रुप द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्ष नीना मोटानी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अलग अलग ग्रुप के बच्चों के अनुसार किया गया।

निबंध का विषय था-मेरे सपनों का भारत और मेरी भूमिका| पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय था - पर्यावरण और तुलसी। उमंग के बच्चों को तुलसी के पत्ते की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही तुलसी के शरीर पर प्रभाव, तुलसी हर घर में होना क्यों अनिवार्य है बच्चों को बताया गया। बच्चों को तुलसी का पत्ता खाने के लिए प्रेरित किया गया  और आध्यात्मिक, आयुर्वेदिक, पर्यावरण  के दृष्टिकोण से उन्हें तुलसी के प्रति जागरूक किया गया।

रोटरी क्लब के अध्य्क्ष डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि उमंग आवासीय हैंडीकैप्ड सेन्टर में करीब 150 बच्चे रहते हैं जिनके मनोबल को बढ़ाने और हौसला आफजाई करने के लिए कार्यक्रम किया गया। इसमे ज्यादातर बच्चे मूक और बघिर हैं।

रोटेरियन संदीप बंसल ने बताया कि हर ग्रुप से 5 बच्चों को पुरस्कार दिया गया। 5 ग्रुप से कुल 25 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। केसरी अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के बीच कम्बल फल खाजा वाई वाई और बिस्कुट टॉफी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा अग्रवाल, लीलावती अग्रवाल, उषा टिबरेवाल, रेखा अग्रवाल, कांता अग्रवाल, उर्मिला संथालीया, परमात्मा भगत, अनुराधा सर्राफ, अभिषेक अपूर्व, आलोक स्वरूप, रुचि बंसल, अंजनी बंका मुख्य रूप से सहयोग दिया|

 


Create Account



Log In Your Account