राजद के अस्तित्व को मिटने से अब कोई नहीं रोक सकता : उपेन्द्र सहनी

रिपोर्ट: किरण पाण्डेय

पटना : जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय जनससंभावना पार्टी ने सवाल खड़ा दिया है| राजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अस्तित्व को मिटने से अब कोई भी ताकत रोक नहीं सकता है|  उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही सत्ता, स्वार्थ और परिवारवाद में उलझी राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार की पार्टी बनकर रही है| समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से राजद पूरी तरह से खंड-खंड हो चुकी है| 

गौरतलब है कि वर्ष 1997 में राजद के गठन के समय से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक बार लालू प्रसाद को ही निर्विरोध चुना जाता रहा है| अभी तक किसी भी चुनाव में लालू के सामने किसी अन्य दावेदार ने पर्चा तक नहीं भरा है| इस बार भी सिर्फ एक ही नामांकन पत्र भरा गया है| फिलहाल, लालू यादव चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं|

श्री सहनी ने कहा कि लालू-राबड़ी (पति-पत्नी राज) शासन में 1990 से 2005 के बिहार के हालात पर गौर करे तो बिहार में राजनीति का अपराधीकरण, घोटालों की बाढ़, मातहत अधिकारियों के खिलाफ मंत्रियों की साजिश, विकास में फिसड्डी, गैंगस्टर, जाति की राजनीति, तबादला और अपहरण एक उद्योग का रूप धारण कर लिया जिससे बिहार की धरती खून से लाल हुई थी| उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा दिए गये नारे- ‘भूरा बाल साफ़ करो’ और ‘पोथी-पतरा जलाओं’ आज भी बिहार की जनता के जेहन में है, जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से अब राजद को कोई लाभ नहीं मिलनेवाला|  पूरे बिहार को जातीय हिंसा की आग में झोक 15 वर्षों तक एकछत्र राज करनेवाले पति-पत्नी के कुशासन की याद आतें ही लोग भयभीत हो जाते हैं|

 


Create Account



Log In Your Account