लोजपा-सेक्युलर ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू

रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के मद्देनजर लोजपा-सेक्युलर ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान समिति की उपाध्यक्ष एवं लोजपा-सेक्युलर महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी ने दीघा विधान सभा क्षेत्र से अभियान की शुरुआत किया।

अंजू देवी ने बताया कि चुनाव चिन्ह हांडी का प्रचार करने के साथ-साथ राजद, भाजपा, जद(यू) के दलित, अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर किया जायेगा। सभी जिलों के प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी विधान सभा क्षेत्रो में  6 अक्टूबर से वृहत पैमाने पर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे| चुनाव प्रचार अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथ मे लोजपा-सेक्यूलर का चुनाव चिन्ह हांडी लेकर क्षेत्र भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की|

प्रचार अभियान में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिमा देवी, सिवनी सिंह, सविता सिंह, राधा कुमारी, अंशु देवी, सविता देवी, अनिता देवी, ऋण देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, सुनना देवी, ललित देवी, उषा देवी, माया देवी, नीलू देवी, कमला देवी, शुखवान्ति देवी एवं रेखा कुमारी सहित सेकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। इस संबंध में लोजपा-सेक्युलर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने पार्टी मुख्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है|


Create Account



Log In Your Account