एनडीए सरकार  के नेतृत्व में बिहार में पुनः विकास की बहेगी गंगा : सनोज यादव 

रिपोर्ट: किरन पाण्डेय

पटना/दानापुर : प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया भर में भारत को विश्व पटल पर नयी पहचान मिली है. उसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार का नाम रौशन हुआ है और देश दुनिया में अब विकास के नाम से बिहार जाना जाता है।
भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि वर्तमान २०२० के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ बिहार में एनडीए पुनः जनता के आशीर्वाद से सत्ता में लौटेगी और सीएम नीतीश कुमार एवं उपसीएम सुशील मोदी के नेतृत्व में विकास की फिर एक बार पुनः गंगा बहेगी! पहले के बिहार और अब के बिहार में जमिन, आसमान का फर्क है। आज का बिहार ऊंचाईयों को छू रहा है।
सनोज यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के पास विकास का कोई विजन नहीं है सभी बिहार की जनता को गुमराह करने में लगें हैं लेकिन जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और राजद और कांग्रेस भ्रष्टाचार के जननी है।
बिहार में फिर एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी।


Create Account



Log In Your Account