समाजवादी पार्टी (बिहार) के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट: सिद्धार्थ मिश्रा

पटना : विजयादशमी के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी (बिहार) के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र सिंह यादव ने सम्पूर्ण बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है और त्योहारों के इस मौसम में बिहार में लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी हो रहा है| ऐसी स्थिति में 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को रसातल में पहुँचानेवाले लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है क्योकि दशहरा का यह त्यौहार हमें ईमानदारी और सच्चाई से जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी हमारी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।  आइये हम सब मिलकर विजयादशमी के पावन अवसर पर बिहार को भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त, गरीबी मुक्त, बेरोजगारी मुक्त, गंदगी मुक्त प्रदेश बनाने का प्रण करें।

सत्य स्थापित करके, इस प्रदेश से बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा

बिहार की जनता से आह्वान करते हुए श्री यादव ने कहा कि 15 सालों तक ठगी करनेवाले राजनेताओं को सबक सिखाने और बिहार को संवारने का अब समय आ गया है| क्योकि दशहरा का मतलब है सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का, होगी सत्य से प्रीत| इसलिए इस बार यह अवसर किसी भी सूरत में गंवाना नही चाहिए| विजयादशमी का यह पर्व बिहार और देश के लोगों के लिए खुशी और समृद्धि लेकर आए। अधर्म, अन्याय एवं बुराईयों पर धर्म, सत्य एवं न्याय के विजय का पर्व विजयादशमी सम्पूर्ण समाज और राष्ट्र के लिये मंगलमय हो, यही हमारी शुभकामना है।


Create Account



Log In Your Account