जयन्ती के अवसर पर स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम के प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ राजकीय समारोह

रिपोर्ट: सुशांत पाठक

पटना 18 सितंबर : आज स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम की जयन्ती के अवसर पर गाँधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थित स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाववीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस अवसर जिलाधिकारी कुमार रवि, उप विकास आयुक्त आदित्य प्रकाश, अपर समाहर्त्ता समान्य आशुतोष कुमार वर्मा, अपर समाहर्त्ता विधि-व्यवस्था कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पंकज कुमार, समाहर्त्ता के विशेष कार्य पदाधिकारी  रजनीकान्त, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चैधरी, नजारत उप समाहर्त्ता, राजेश कुमार, जदयू नेता शाहिद अंसारी, राम किशोर सिंह, मुकेश कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों  के नेता, प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमाण्य व्यक्तियों ने भी स्व0 सर शिव सागर रामगुलाम के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांललि दी।

 इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा भजन एवं कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी।


Create Account



Log In Your Account